9 मार्च से शुरू हो रहे हमारे ऑल-इन-वन ज्यूडिशियरी फाउंडेशन कोर्स के साथ अपनी ज्यूडिशियरी की तैयारी को मजबूत बनाएं | यह कोर्स अंग्रेज़ी और हिंदी दोनों माध्यमों में उपलब्ध है।   |   आज ही हमारे ज्यूडिशियरी फाउंडेशन कोर्स में एडमिशन लें और अपनी तैयारी को और बेहतर बनाएँ | हिंदी माध्यम बैच: 9 मार्च, सुबह 8 बजे   |   आज ही एडमिशन लें बिहार APO (प्रिलिम्स + मेन्स) कोर्स में और अपने सपनों को दे नई दिशा | ऑफलाइन एवं ऑनलाइन मोड में उपलब्ध | 12 जनवरी 2026  से कक्षाएँ आरंभ   |   दृष्टि सिविल सर्विसेज़ डे  सेल:पाएँ सभी ऑनलाइन कोर्सेज़ और टेस्ट सीरीज़ पर 50% तक की भारी छूट। ऑफर केवल 21–23 अप्रैल तक वैध।   |   एडमिशन ओपन: UP APO प्रिलिम्स + मेंस कोर्स 2025, बैच 6th October से   |   ज्यूडिशियरी फाउंडेशन कोर्स (प्रयागराज)   |   अपनी सीट आज ही कन्फर्म करें - UP APO प्रिलिम्स कोर्स 2025, बैच 6th October से







होम / करेंट अफेयर्स

आपराधिक कानून

अभियुक्त की संपत्ति की बिक्री को जमानत की शर्त के रूप में आदेशित नहीं किया जा सकता

    «    »
 20-Apr-2026

फ़िरोज़ बाशा और अन्य. बनाम तमिलनाडु राज्य 

"न तो भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 और न ही दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 किसी न्यायालय को जमानत या विचारण के प्रक्रम में अभियुक्त की अचल संपत्ति को कथित दावों के निपटारे के लिये बेचने का निदेश देने में सक्षम बनाती है।" 

न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति प्रसन्ना बी. वराले 

स्रोत: उच्चतम न्यायालय 

चर्चा में क्यों? 

भारत के उच्चतम न्यायालय के न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति प्रसन्ना बी. वराले की पीठ नेफिरोज बाशा एवं अन्य बनाम तमिलनाडु राज्य (2026)के मामले में यह निर्णय दिया कि न्यायालय जमानत आदेश के भाग के रूप में किसी अभियुक्त की अचल संपत्ति के विक्रय का निदेश देने वाली शर्त अधिरोपित नहीं कर सकता। मद्रास उच्च न्यायालय के उस आदेश को अपास्त करते हुएजिसमें ऐसी शर्त अधिरोपित की गई थीन्यायालय ने दोहराया कि जमानत कार्यवाही को वसूली कार्यवाही में परिवर्तित नहीं किया जा सकता हैऔर जमानत की शर्तों का जमानत देने के उद्देश्य से सीधा संबंध होना चाहिये 

फ़िरोज़ बाशा और अन्य बनाम तमिलनाडु राज्य (2026) के मामले की पृष्ठभूमि क्या थी? 

  • जून, 2025 को छल और धन के दुर्विनियोग का आरोप लगाते हुए एक परिवाद दर्ज किया गयाजिसके परिणामस्वरूप अपीलकर्त्ता-अभियुक्त और एक अन्य व्यक्ति के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज की गई।  
  • उन पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 406 (आपराधिक न्यासभंग), 409 (लोक सेवक द्वारा आपराधिक विश्वासघात) और 420 (छल) के अधीन धारा 34 (सामान्य आशय) के साथ मामला दर्ज किया गया था। 
  • अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया और विचारण के दौरान वे 83 दिनों तक अभिरक्षा में रहा 
  • सेशन न्यायालय ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। 
  • मद्रास उच्च न्यायालय ने जमानत तो दे दीलेकिन न्यायिक मजिस्ट्रेट को निदेश देते हुए एक शर्त अधिरोपित कि वह अभियुक्त की अचल संपत्तियों को बेचकर उससे प्राप्त राशि को परिवादकर्त्ता और इसी प्रकार की स्थिति वाले पीड़ितों के बीच वितरित करें। 
  • अभियुक्त ने इस शर्त को चुनौती देते हुए उच्चतम न्यायालय का रुख किया। 

न्यायालय की क्या टिप्पणियां थीं? 

न्यायालय ने निम्नलिखित प्रमुख टिप्पणियां कीं: 

जमानत की शर्त के रूप में संपत्ति का विक्रय अस्वीकार्य है: 

  • न तो भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 और न ही दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 किसी न्यायालय को जमानत या विचारण के प्रक्रम मेंकथित दावों के निपटारे के लिये किसी अभियुक्त से संबंधित अचल संपत्ति के विक्रय का निदेश देने का अधिकार देता है। 
  • जमानत की शर्त के रूप में संपत्ति के विक्रय का आदेश देना एक प्रकार की अंतिम सिविल अनुतोष प्रदान करने के समान हैजो संपत्ति के अधिकारों को प्रत्यक्षत प्रभावित करती है और इसे कायम नहीं रखा जा सकता है। 

जमानत की शर्तों का जमानत के उद्देश्य से संबंध होना चाहिये: 

  • किसी न्यायालय के लिये ऐसी जमानत शर्तें अधिरोपित करना अस्वीकार्य है जिनका जमानत देने के उद्देश्य से कोई संबंध न हो। 
  • जमानत की शर्तें दण्डात्मक या निर्णायक प्रकृति की नहीं होनी चाहियेऔर किसी अभियुक्त को अपनी संपत्ति का उपयोग करने के अधिकार से वंचित नहीं कर सकती हैं। 

जमानत की कार्यवाही वसूली की कार्यवाही नहीं बन सकती: 

  • उच्च न्यायालय ने विवादित शर्त अधिरोपित करते हुएप्रभावी रूप से अपनी जमानत संबंधी अधिकारिता से बाहर जाकर पक्षकारों के बीच एक सिविल विवाद का निपटारा किया - जबकि विचाराधीन संपत्ति स्वयं एक लंबित सिविल वाद का विषय है। 
  • महेश चंद्र बनाम उत्तर प्रदेश राज्य और अन्य (2006)पर विश्वास करते हुए , न्यायालय ने दोहराया कि जमानत देते समय न्यायालय की अधिकारिता सिविल अधिकारों या विवादों का निर्णय करने तक विस्तारित नहीं होता हैन ही ऐसी शर्तें अधिरोपित करने तक विस्तारित होता है जो वस्तुतः परिवादकार्त्त द्वारा मांगी गई अंतिम सिविल अनुतोष प्रदान करती हैं। 

आदेश अपास्त किया गया: 

  • अपील मंजूर कर ली गई और अपीलकर्त्ताओं की संपत्तियों के विक्रय का निदेश देने वाली विवादित शर्त को पूरी तरह से अनुचित मानते हुए अपास्त कर दिया गया। 

जमानत क्या है और इसके प्रकार क्या हैं? 

जमानत के बारे में: 

  • जमानतजो दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 (CrPC) और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (BNSS) के अंतर्गत एक विधिक उपबंध है, प्रतिभूति जमा करने पर विचारण या अपील लंबित रहने के दौरान जेल से छोड़े जाने की सुविधा प्रदान करती है। 
  • दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 436 के अनुसारजमानतीय अपराध जमानत के अधिकार को प्रत्याभूत करता हैंजबकि अजमानतीय अपराध धारा 437 में उल्लिखित अनुसार न्यायालयों या नामित पुलिस अधिकारियों को विवेकाधिकार प्रदान करते हैं। 
  • राजस्थान राज्य बनाम बालचंद (1977)के मामले में न्यायमूर्ति वी.आर. कृष्ण अय्यर नेयह निर्णय दिया किमूल नियम जमानत हैकारावास नहीं।उन्होंने इस अवधारणा का उल्लेख किया कि 'जमानत एक अधिकार है और कारावास एक अपवाद है'। 

जमानत के प्रकार: 

  • नियमित जमानत : यह न्यायालय (देश के किसी भी न्यायालय) द्वारा किसी ऐसे व्यक्ति को छोड़ने का निदेश है जो पहले से ही गिरफ्तार है और पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। 
  • अंतरिम जमानत:न्यायालय द्वारा दी गई जमानतजो कि अग्रिम जमानत या नियमित जमानत के लिये आवेदन न्यायालय में लंबित रहने के दौरान एक अस्थायी और अल्प अवधि के लिये होती है। 
  • अग्रिम जमानत:यह एक विधिक उपबंध है जो किसी अभियुक्त व्यक्ति को गिरफ्तारी से पहले जमानत के लिये आवेदन करने की अनुमति देता है। भारत मेंअग्रिम जमानत दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 438 के अधीन दी जाती है। यह केवल सेशन न्यायालय और उच्च न्यायालय द्वारा जारी की जाती है। 

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (BNSS) के अधीन जमानत से संबंधित उपबंध क्या हैं? 

  • भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अध्याय 35 में जमानत और बंधपत्र संबंधी उपबंध दिये गए हैं। 

धारा 478 

किन मामलों में जमानत ली जा जाएगी 

धारा 479 

अधिकतम अवधि, जिसके लिये विचाराधीन कैदी किया जा सकता है 

धारा 480 

अजमानतीय अपराध की दशा में कब जमानत ली जा सकेगी 

धारा 481 

अभियुक्त को अगले अपील न्यायालय के समक्ष उपसंजात होने की अपेक्षा के लिये जमानत 

धारा 482 

गिरफ्तारी की आशंका करने वाले व्यक्ति की जमानत मंजूर करने के लिये निदेश  

धारा 483 

जमानत के बारे में उच्च न्यायालय और सेशन न्यायालय की विशेष शक्तियां 

धारा 484 

जमानत की रकम और उसे घटाना 

धारा 485 

अभियुक्त और प्रतिभुओं बंधपत्र 

धारा 486 

प्रतिभुओं द्वारा घोषणा 

धारा 487 

अभिरक्षा से उन्मोचन 

धारा 488 

जब पहले ली गई जमानत अपर्याप्त है तब  पर्याप्त जमानत के लिये  आदेश देने की शक्ति 

धारा 489 

प्रतिभुओं का उन्मोचन  

धारा 490 

मुचलके के बजाय निक्षेप 

धारा 491 

प्रक्रियाजब बंधपत्र समपहृत कर लिया जाता है 

धारा 492 

बंधपत्र और जमानतपत्र का रद्दकरण 

भारत में जमानत की शर्तें क्या हैं? 

  • जमानत:अभियुक्त द्वारा विचारण में पेश होने और जमानत की शर्तों का पालन करने का लिखित वचन। इसमें सामान्यत:नकद रकम जमाकरनी होती है (रकम अपराध और आर्थिक स्थिति पर आधारित होती है)। 
    • जमानत की शर्तों का उल्लंघन होने पर जमा की गई नकद रकम समपहृत की जा सकती है। तथापिविचारण के अंत मेंपरिणाम चाहे जो भी होयह राशि वापस कर दी जाएगी। 
    • यदि अभियुक्त तुरंत संदाय करने में असमर्थ हैतो न्यायालय व्यक्तिगत जमानत (PR) बंधपत्र पर छोड़ने की अनुमति दे सकता हैऔर उसे नकदी की व्यवस्था करने के लिये समय दिया जा सकता है। 
  • जमानत बंधपत्र:जमानत बंधपत्र किसी पर-पक्षकार (परिवारमित्र या नियोक्ता) द्वारा दी गई प्रत्याभूति होती है जो यह सुनिश्चित करती है कि अभियुक्त जमानत की शर्तों का पालन करेगा और विचारण के लिये उपसंजात होगा। 
    • यदि अभियक्त फरार हो जाता है तो प्रतिभू एक निश्चित रकम जमा कर सकता है जिसे समपहृत कर लिया जाएगा। न्यायालय प्रतिभू के दस्तावेज़ोंवित्तीय स्थिति और निवास स्थान का सत्यापन करते हैंऔर कुछ न्यायालय दिवालियापन प्रमाण पत्र की भी मांग करते हैं।