9 मार्च से शुरू हो रहे हमारे ऑल-इन-वन ज्यूडिशियरी फाउंडेशन कोर्स के साथ अपनी ज्यूडिशियरी की तैयारी को मजबूत बनाएं | यह कोर्स अंग्रेज़ी और हिंदी दोनों माध्यमों में उपलब्ध है।   |   आज ही हमारे ज्यूडिशियरी फाउंडेशन कोर्स में एडमिशन लें और अपनी तैयारी को और बेहतर बनाएँ | हिंदी माध्यम बैच: 9 मार्च, सुबह 8 बजे   |   आज ही एडमिशन लें बिहार APO (प्रिलिम्स + मेन्स) कोर्स में और अपने सपनों को दे नई दिशा | ऑफलाइन एवं ऑनलाइन मोड में उपलब्ध | 12 जनवरी 2026  से कक्षाएँ आरंभ   |   एडमिशन ओपन: UP APO प्रिलिम्स + मेंस कोर्स 2025, बैच 6th October से   |   ज्यूडिशियरी फाउंडेशन कोर्स (प्रयागराज)   |   अपनी सीट आज ही कन्फर्म करें - UP APO प्रिलिम्स कोर्स 2025, बैच 6th October से







होम / एडिटोरियल

सांविधानिक विधि

तलाक कानून के लिये उच्चतम न्यायालय ने खोले द्वार

    «    »
 10-Oct-2023

परिचय

शिल्पा शैलेश बनाम वरुण श्रीनिवासन (वर्ष 2014) मामले में उच्चतम न्यायालय के 5 न्यायाधीशों की संविधान न्यायपीठ ने भारत के संविधान, 1950 (COI) के अनुच्छेद 142 के तहत दी गई शक्तियों का उपयोग करके अपूरणीय विघटन के आधार पर विवाह को भंग कर दिया।

इस प्रकार शीर्ष न्यायालय फॉल्ट-आधारित सिद्धांत की अवधारणा से पृथक हो गया, जिसे अब तक विवाह विच्छेद का प्राथमिक आधार बनाया जाता था।

मामले की पृष्ठभूमि

  • वर्ष 2014 में मामले के पक्षकारों ने तलाक देने के लिये उच्चतम न्यायालय का रुख किया।
    • उच्चतम न्यायालय ने उपर्युक्त मामले पर विचार करते हुए कहा कि उसके पास भारत के संविधान (COI) के अनुच्छेद 142 के तहत पक्षकारों को फैमिली कोर्ट (कुटुंब न्यायालय) में भेजे बिना तलाक देने का अधिकार है।
  • उच्चतम न्यायालय ने इस तथ्य पर भी विचार किया कि यदि पक्षकार फैमिली कोर्ट (कुटुंब न्यायालय) में आवेदन करते हैं, तो उन्हें आपसी सहमति की डिक्री प्राप्त करने के लिये आमतौर पर 6-18 महीने की अवधि तक इंतजार करना पड़ता है।
    • उच्चतम न्यायालय ने यह भी टिप्पणी दी कि उसके पास ऐसे मामले में भी नियम बनाने का अधिकार है, जहाँ तलाक के मुद्दे पर दोनों पक्षकारों में से कोई भी सहमत नहीं है।

हिंदू विधि के तहत तलाक का सिद्धांत

फॉल्ट थ्योरी

  • फॉल्ट थ्योरी के तहत, जिसे वैकल्पिक रूप से अपराध सिद्धांत या दोष सिद्धांत के रूप में जाना जाता है, विवाह को केवल तभी भंग किया जा सकता है, जब विवाह के किसी भी पक्षकार ने वैवाहिक अपराध किया हो।
  • हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 फॉल्ट थ्योरी पर तलाक की अनुमति देता है, और यह धारा 13(1), 13(1-A) और 13(2) में निहित है।
    • धारा 13(2) पत्नी को अतिरिक्त आधार पर तलाक लेने की अनुमति देती है।

आपसी सहमति सिद्धांत

  • इस सिद्धांत के पीछे अंतर्निहित तर्क यह है, कि जब दो लोगों को अपनी मर्जी से विवाह करने की स्वतंत्रता है, तो उन्हें अपनी मर्जी से वैवाहिक बंधन से बाहर निकलने का भी अधिकार होना चाहिये।
  • हालाँकि इस सिद्धांत की इस आधार पर आलोचना की जाती है, कि इस सिद्धांत के उपयोग से अनैतिकता को बढ़ावा मिल सकता है क्योंकि स्वभाव में थोड़ी सी भी असंगति होने पर पक्षकार अपने विवाह को भंग कर सकते हैं, जो कि हिंदू विवाह की संस्था के विपरीत होगा, जिसे एक संस्कार के रूप में मान्यता दी गई है।
  • हिंदू विवाह अधिनियम (HMA) की धारा 13B आपसी सहमति से तलाक की अवधारणा से संबंधित है।

अपूरणीय विघटन सिद्धांत

  • विवाह के अपूरणीय विघटन को वैवाहिक संबंधों में ऐसी विफलताओं या उस संबंध के प्रतिकूल ऐसी परिस्थितियों के रूप में परिभाषित किया गया है, जिसमें पति-पत्नी के लिये पति और पत्नी के रूप में एक साथ रहने की कोई संभावना नहीं रह जाती है।
    • इस प्रकार के विवाह को अधिकतम न्यायपरकता के साथ और जितना शीघ्र हो सके समाप्त कर दिया जाना चाहिये ताकि दोनों पति-पत्नी के लिये बेहतर भविष्य का मार्ग प्रशस्त हो सके।
  • उच्चतम न्यायालय ने विवाह को अपूरणीय विघटन के रूप में निष्कर्षतः निम्नलिखित बिंदु के रूप में विकसित किया है:
    • वह अवधि जिसमें पक्षकार एक साथ रहे।
    • वह अवधि, जब पक्षकार अंतिम बार सहवास करते हैं।
    • पक्षकारों द्वारा एक दूसरे पर लगाए जा रहे आरोप।
    • आदेश, यदि कोई हो, पक्षकारों के बीच कानूनी कार्यवाही में पारित किया गया।
    • परिवार द्वारा विवाद को सुलझाने का प्रयास किया गया।
    • पृथक्करण अवधि 6 वर्ष से अधिक होनी चाहिये।

हिंदू विधि के तहत तलाक संबंधी कानूनी प्रावधान

तलाक

  • तलाक की अवधारणा को हिंदू विवाह अधिनियम (HMA) द्वारा पेश किया गया है। इस अधिनियम से पहले, हिंदू विवाह को एक अविभाज्य संघ माना जाता था।
    • हिंदू विवाह अधिनियम (HMA) की धारा 13, 13(1-A) और 13(2) विवाह विच्छेद संबंधी प्रावधान करती है।
    • हिंदू विवाह अधिनियम (HMA) की धारा 19 याचिका पेश करने के संबंध में क्षेत्राधिकार से संबंधित है।

धारा 13 - तलाक :

(1) कोई भी विवाह, इस अधिनियम के प्रारंभ होने से पहले या बाद में, पति या पत्नी द्वारा प्रस्तुत याचिका पर, तलाक की डिक्री द्वारा इस आधार पर भंग किया जा सकता है, जब दूसरा पक्षकार-

(i) विवाह संपन्न होने के पश्चात् अपने जीवनसाथी के अतिरिक्त किसी अन्य व्यक्ति के साथ स्वैच्छिक सहवास करता है; या

(ia) ने विवाह संपन्न होने के बाद याचिकाकर्त्ता के साथ क्रूरतापूर्वक व्यवहार किया है; या

(ib) ने याचिका पेश करने के तुरंत पहले कम-से-कम दो वर्ष की निरंतर अवधि के लिये याचिकाकर्त्ता को छोड़ दिया है; या

(ii) दूसरे धर्म में परिवर्तन के कारण वह हिंदू नहीं रह गया है; या

(iii) मानसिक रूप से असाध्य और अस्वस्थ है या निरंतर या रुक-रुक कर इस तरह के और इस हद तक मानसिक विकार से पीड़ित है कि याचिकाकर्त्ता से प्रतिवादी के साथ रहने की उम्मीद नहीं की जा सकती है।

स्पष्टीकरण - इस खंड में, - (A) "मानसिक विकार" का अर्थ है मानसिक बीमारी, दिमाग काम ना करना या अधूरा विकास, मनोरोगी विकार या कोई अन्य विकार या दिमाग की विकलांगता, इसमें सिज़ोफ्रेनिया भी शामिल है;

(b) "मनोरोगी विकार" का अर्थ है मानसिक विकार या विकलांग (बुद्धि की उप-सामान्यता शामिल हो या नहीं) जिसके परिणामस्वरूप दूसरे पक्षकार की ओर से असामान्य रूप से आक्रामक या गंभीर रूप से गैर-ज़िम्मेदाराना आचरण होता है, जिसमें चिकित्सा उपचार की आवश्यकता है; या

(v) संक्रामक रूप में यौन रोग से पीड़ित रहा हो; या

(vi) किसी भी धार्मिक व्यवस्था में प्रवेश करके विश्व का त्याग कर दिया है; या

(vii) उस व्यक्ति के बारे में सात वर्ष या उससे अधिक की अवधि तक जीवित रहने के बारे में नहीं सुना है, हालाँकि इसके बारे में सुना होता, यदि वह पक्षकार जीवित होता;

स्पष्टीकरण - इस उपधारा में, "परित्याग" का अर्थ है विवाह के दूसरे पक्षकार द्वारा याचिकाकर्त्ता का बिना किसी उचित कारण के और सहमति के बिना या ऐसे पक्षकार की इच्छा के विरुद्ध परित्याग करना और इसमें दूसरे पक्षकार द्वारा याचिकाकर्त्ता की जानबूझकर उपेक्षा शामिल है, इसमें विवाह के पक्षकार एवं उसकी विविधताओं और सजातीय अभिव्यक्तियों को तद्नुसार समझा जाएगा।

(1A) विवाह का कोई भी पक्षकार, चाहे वह इस अधिनियम के प्रारंभ होने से पहले या बाद में संपन्न हुआ हो, इस आधार पर तलाक की डिक्री द्वारा विवाह के विघटन के लिये याचिका प्रस्तुत कर सकता है -

(i) विवाह के पक्षकारों के बीच इस कार्यवाही में न्यायिक पृथकता की डिक्री पारित होने के बाद एक वर्ष या उससे अधिक की अवधि तक सहवास की कोई बहाली नहीं हुई है, जिसमें वे पक्षकार थे; या

(ii) विवाह के पक्षकारों के बीच उस कार्यवाही में दांपत्य अधिकारों की पुनर्स्थापना की डिक्री पारित होने के बाद, जिसमें वे पक्षकार थे, एक वर्ष या उससे अधिक की अवधि तक दांपत्य अधिकारों की कोई पुनर्स्थापना नहीं हुई है।

(2) पत्नी भी इस आधार पर तलाक की डिक्री द्वारा अपने विवाह को विघटित करने के लिये याचिका प्रस्तुत कर सकती है -

(i) इस अधिनियम के प्रारंभ होने से पहले हुए विवाह के मामले में, पति ने विवाह से पहले भी विवाह किया है या विवाहित पति की कोई अन्य पत्नी विवाह के अनुष्ठान के समय जीवित थी, याचिकाकर्त्ता की किसी भी मामले में याचिका की प्रस्तुति के समय दूसरी पत्नी जीवित है; या

(ii) विवाह संपन्न होने के बाद से पति बलात्कार, अप्राकृतिक यौनाचार या पशुगमन का दोषी रहा है; या

(iii) हिंदू दत्तक और भरण-पोषण अधिनियम, 1956 की धारा 18 के तहत एक मुकदमे में, या दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 (CrPC) की धारा 125 के तहत कार्यवाही में या दंड प्रक्रिया संहिता, 1898 की धारा 488 के तहत कार्यवाही में, जैसा भी मामला हो, एक डिक्री या आदेश, पत्नी को भरण-पोषण देने वाले पति के विरुद्ध पारित किया गया है, भले ही वह अलग रह रही हों और इस तरह के डिक्री या आदेश के पारित होने के बाद से, पक्षकारों के बीच एक वर्ष या उससे अधिक की अवधि से सहवास पुनः नहीं हुआ है;

(iv) उनका विवाह, चाहे संपन्न हुआ हो या नहीं, पंद्रह वर्ष की आयु प्राप्त करने से पहले संपन्न हुआ था और उन्होंने वह आयु प्राप्त करने के बाद लेकिन अठारह वर्ष की आयु प्राप्त करने से पहले विवाह से इंकार कर दिया है।

स्पष्टीकरण - यह खंड तब लागू होता है जब विवाह, विवाह विधि संशोधन अधिनियम, 1976 के प्रारंभ होने से पहले या बाद में हुआ था या नहीं।

धारा 13B - आपसी सहमति से तलाक —

(1) इस अधिनियम के प्रावधानों के अधीन, तलाक की डिक्री द्वारा विवाह को विघटित करने की याचिका विवाह के दोनों पक्षकारों द्वारा एक साथ ज़िला न्यायालय में प्रस्तुत की जा सकती है, चाहे ऐसा विवाह शुरू होने से पहले या उसके बाद संपन्न हुआ हो। विवाह विधि (संशोधन) अधिनियम, 1976, के तहत इस आधार पर, वे एक वर्ष या उससे अधिक समय से अलग रह रहे हैं या वे एक साथ रहने में सक्षम नहीं हैं या वे पारस्परिक रूप से सहमत हैं, विवाह को समाप्त कर दिया जाना चाहिये।

(2) दोनों पक्षकारों के प्रस्ताव पर, उपधारा (1) में निर्दिष्ट याचिका की प्रस्तुति की तारीख के बाद छह माह से पहले नहीं और उक्त तारीख के बाद अठारह महीने के बाद नहीं, यदि याचिका नहीं है या इस बीच वापस ले ली गई है, न्यायालय संतुष्ट होने पर, पक्षकारों को सुनने के बाद और ऐसी जाँच करने के बाद, जो वह उचित समझे, कि विवाह संपन्न हो गया है और याचिका में दिये गए कथन सही हैं, यह घोषित करते हुए तलाक की डिक्री पारित करेगा। डिक्री की तारीख से विवाह विघटित हो जाएगा।

धारा 19 - वह न्यायालय जिसमें याचिका प्रस्तुत की जायेगी-

इस अधिनियम के तहत प्रत्येक याचिका उस ज़िला न्यायालय में प्रस्तुत की जाएगी, जिसके मूल क्षेत्राधिकार की स्थानीय सीमा में: -

(i) विवाह संपन्न हुआ, या

(ii) प्रतिवादी, याचिका की प्रस्तुति के समय, साथ रहता था, या

(iii) विवाह के पक्षकार अंतिम बार एक साथ रहते थे, या

(iii-a) यदि पत्नी याचिकाकर्त्ता है, जहाँ वह याचिका प्रस्तुत करने की तारीख से रह रही है; या

(iv) याचिकाकर्त्ता याचिका की प्रस्तुति के समय साथ रह रहा है, ऐसे मामले में जहाँ प्रतिवादी उस अवधि में उस क्षेत्र से बाहर रह रहा है, या कुछ अवधि से जिसके जीवित होने के बारे में नहीं सुना गया है या सात वर्ष या उससे अधिक समय से उस व्यक्ति के बारे में नहीं सुना है, यदि वह जीवित है, उस संबंध में यह अधिनियम लागू होता है।

निष्कर्ष

  • यह पहली बार है कि न्यायालय हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 द्वारा प्रदान किये गए फॉल्ट थ्योरी से पृथक हो गया है। न्यायालय ने एक व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाया है, जो कठोर वैवाहिक विवादों के आसान समाधान के लिये सहायता करेगा।
  • न्यायाधीश एच. आर. खन्ना द्वारा वर्ष 1978 में की टिप्पणी "विवाह का अस्तित्व समाप्त हो जाने के बाद और वास्तव में, तलाक से इंकार करने का कोई कारण नहीं है" का उपयोग उच्चतम न्यायालय द्वारा यह घोषणा करते हुए किया गया, कि तलाक को समाधान रूप में या एक कठिन परिस्थिति से बाहर निकलने के मार्ग के रूप में देखा जाना चाहिये।