9 मार्च से शुरू हो रहे हमारे ऑल-इन-वन ज्यूडिशियरी फाउंडेशन कोर्स के साथ अपनी ज्यूडिशियरी की तैयारी को मजबूत बनाएं | यह कोर्स अंग्रेज़ी और हिंदी दोनों माध्यमों में उपलब्ध है।   |   आज ही हमारे ज्यूडिशियरी फाउंडेशन कोर्स में एडमिशन लें और अपनी तैयारी को और बेहतर बनाएँ | हिंदी माध्यम बैच: 9 मार्च, सुबह 8 बजे   |   आज ही एडमिशन लें बिहार APO (प्रिलिम्स + मेन्स) कोर्स में और अपने सपनों को दे नई दिशा | ऑफलाइन एवं ऑनलाइन मोड में उपलब्ध | 12 जनवरी 2026  से कक्षाएँ आरंभ   |   एडमिशन ओपन: UP APO प्रिलिम्स + मेंस कोर्स 2025, बैच 6th October से   |   ज्यूडिशियरी फाउंडेशन कोर्स (प्रयागराज)   |   अपनी सीट आज ही कन्फर्म करें - UP APO प्रिलिम्स कोर्स 2025, बैच 6th October से










होम / करेंट अफेयर्स

पारिवारिक कानून

तलाक की घोषणा होते ही वह प्रभावी हो जाता है

    «    »
 01-Apr-2026

हुमैरा रियाज़ बनाम उत्तर प्रदेश राज्य और अन्य 

"जहाँ पति द्वारा तलाक की उद्घोषणा की जाती है और तत्पश्चात वह न्यायालय के समक्ष डिक्री हेतु अभ्यावेदन करता हैवहाँ न्यायालय द्वारा पारित डिक्री सामान्यतः घोषणात्मक प्रकृति की होती हैजो केवल उस विवाह-विच्छेद की स्थिति को मान्यता प्रदान करती है अथवा उसकी पुष्टि करती हैजो पूर्व में ही संपन्न हो चुका होता है।" 

न्यायमूर्ति मदन पाल सिंह 

स्रोत: इलाहाबाद उच्च न्यायालय 

चर्चा में क्यों? 

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति मदन पाल सिंह ने हुमैरा रियाज़ बनाम उत्तर प्रदेश राज्य और अन्य (2026)के मामले मेंयह निर्णय दिया कि मुस्लिम विधि के अधीनतलाक पति द्वारा इसकी घोषणा की तारीख से प्रभावी होता है। बाद में पारित न्यायालय की डिक्री केवल घोषणात्मक होती है - यह पहले से हो चुके तलाक को मान्यता और पुष्टि देता है और निर्णय की तारीख से नया तलाक नहीं बनाता है। 

  • न्यायालय ने इस बात की भी पुष्टि की कि वैध तलाक के बाद द्वितीय विवाह करने वाली पत्नी को भरण-पोषण का अधिकार हैभले ही तलाक की पुष्टि करने वाला न्यायालय का घोषणात्मक आदेश बाद में आया हो। 

हुमैरा रियाज बनाम उत्तर प्रदेश राज्य (2026) के मामले की पृष्ठभूमि क्या थी? 

  • याचिकाकर्ता (पत्नी) ने प्रयागराज कुटुंब न्यायालय के उस आदेश को चुनौती देते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय में एक आपराधिक पुनरीक्षण याचिका दायर कीजिसमें उसे दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 125 के अधीन भरण-पोषण देने से इंकार कर दिया गया थाजबकि उसके दो अवयस्क पुत्रों को भरण-पोषण प्रदान किया गया था। 
  • कुटुंब न्यायालय द्वारा याचिका खारिज करने का मुख्य कारण यह निष्कर्ष था कि याचिकाकर्त्ता का प्रथम विवाह उसके द्वितीय विवाह की तारीख तक विधिक रूप से भंग नहीं हुआ थाऔर इसलिये उसका द्वितीय विवाह मुस्लिम विधि के अधीन शून्य था। 
  • उच्च न्यायालय के समक्ष पत्नी के अधिवक्ता ने बताया कि उसके पहले पति ने 27 फरवरी, 2005 को तलाक दे दिया था। 
  • तत्पश्चात् एक घोषणात्मक वाद दायर किया गयाऔर जनवरी, 2013 को न्यायालय ने 2005 के तलाक की वैधता को मान्यता देते हुए एक आदेश पारित किया। इद्दत की अवधि का विधिवत पालन करने के बादयाचिकाकर्त्ता ने मई 2012 में अपना द्वितीय विवाह संपन्न कियाऔर उसके दूसरे पति को पहले हुए तलाक की पूरी जानकारी थी।  
  • आगे यह तर्क दिया गया कि किसी महिला को केवल विवाह की वैधता के संबंध में तकनीकी आपत्तियों के आधार पर भरण-पोषण से वंचित नहीं किया जा सकता है - विशेष रूप से तब जब पति ने जानबूझकर विवाह किया हो और दोनों पक्षकार पति-पत्नी के रूप में एक साथ रहते हों। 
  • दूसरी ओरपति के अधिवक्ता ने तर्क दिया कि चूँकि तलाक का आदेश केवल 2013 में दिया गया थाइसलिये 2012 में संपन्न दूसरा विवाह शून्य थाक्योंकि उस समय कोई वैध न्यायालय द्वारा मान्यता प्राप्त तलाक विद्यमान नहीं था। 

न्यायालय की क्या टिप्पणियां थीं? 

  • न्यायालय ने पति के तर्कों को खारिज करते हुए कहा कितलाक की घोषणा के बाद पारित न्यायालय का निर्णय केवल घोषणात्मक होता है —यह तलाक की उस स्थिति की पुष्टि करता है जो घोषणा की तारीख से पहले ही प्रभावी हो चुकी थी। ऐसा निर्णय तलाक की मूल तिथि से ही प्रभावी माना जाता है और निर्णय की तिथि से नया तलाक नहीं माना जाता। 
  • न्यायालय ने पाया कि कुटुंब न्यायालय द्वारा अपनाया गया दृष्टिकोण स्थापित विधिक स्थिति के अनुरूप नहीं था। 2013 की डिक्री को तलाक की प्रभावी तिथि मानकरकुटुंब न्यायालय ने 2005 में पहले ही की गई घोषणा की पुष्टि करने वाली घोषणात्मक डिक्री के भूतलक्षी स्वरूप को नजरअंदाज कर दिया था। 
  • यद्यपिउच्च न्यायालय ने एक महत्त्वपूर्ण शर्त भी स्पष्ट की — जहाँ तलाक की वैधता विवादित होवहाँ विचारण न्यायालयों को साक्ष्यों की सावधानीपूर्वक जांच करनी होगी और यह अवधारित करना होगा कि तलाक विधि के अनुसार वैध रूप से दिया गया था या नहीं। तलाक की डिक्री का घोषणात्मक स्वरूप विवादित मामलों में ऐसी जांच से छूट नहीं देता। 
  • तदनुसारउच्च न्यायालय ने कुटुंब न्यायालय के उस डिक्री को अपास्त कर दिया जिसमें याचिकाकर्त्ता को भरण-पोषण देने से इंकार किया गया था और मामले को कुटुंब न्यायालय को वापस भेज दिया जिससे वह पत्नी के भरण-पोषण के दावे पर नए सिरे से उसके गुण-दोष के आधार पर निर्णय ले सके। 

मुस्लिम विधि के अधीन तलाक क्या है? 

मुस्लिम विवाह का विघटन: 

  • मुस्लिम विधि के अधीनविवाह या तो पति या पत्नी की मृत्यु से या तलाक से समाप्त होता है। तलाक का अधिकार मुख्य रूप से पति के पास होता हैजो बिना कोई कारण बताए एकतरफा रूप से इसका प्रयोग कर सकता है। 

पति द्वारा (तलाक़): 

तलाक का व्यापक अर्थ विवाह बंधन का खंडन करना है। इसके तीन रूप होते हैं: 

  • तलाक़-उल-सुन्नतस्वीकृत रूप हैजिसे आगे तलाक़-ए-अहसान (एक बार घोषणा के बाद तीन महीने की इद्दतजिसे इस अवधि के दौरान रद्द किया जा सकता है) और तलाक़-ए-हसन (लगातार मासिक धर्म चक्रों में तीन घोषणाएँजिनमें से पहली दो रद्द की जा सकती हैं) में विभाजित किया गया है। 
  • तलाक़-उल-बिद्दत (ट्रिपल तलाक) एक अपरिवर्तनीय तत्काल तलाक थाजिसे उच्चतम न्यायालय ने शायरा बानो बनाम यूनियन ऑफ इंडिया (2017) के मामले में अनुच्छेद 14 का उल्लंघन मानते हुए रद्द कर दिया था और बाद में इसे अपराध घोषित कर दिया गया था। 
  • पति द्वारा शुरू किये गए अन्य रूपों में इला (चार महीने के लिये संयम की शपथ) और जिहार (पत्नी की किसी प्रतिषिद्ध महिला नातेदार से विधिविरुद्ध तुलना) शामिल हैंबाद वाला पत्नी को न्यायिक तलाक मांगने का अधिकार देता है। 

पत्नी द्वारा: 

  • एक पत्नी केवल तभी तलाक दे सकती है जब पति द्वारा उसे यह अधिकार सौंपा गया हो (तलाक़-ए-तफ़वीज़)या यदि पति व्यभिचार का मिथ्या आरोप लगाता है (लियान)जिससे उसे तलाक के लिये वाद दायर करने का अधिकार मिलता है। 

आपसी सहमति से: 

  • खुला एक ऐसा तलाक है जिसमें पत्नी महर (दान) लौटाती है। मुबारत आपसी सहमति से होने वाला तलाक हैजो शिया और सुन्नी दोनों विधियों के अधीन अपरिवर्तनीय है। 

मुस्लिम विवाह विच्छेद अधिनियम, 1939: 

  • एक मुस्लिम पत्नी सांविधिक आधारों पर न्यायिक तलाक की मांग कर सकती हैजिसमें पति का चार वर्ष तक लापता रहनादो वर्ष तक उसका भरण-पोषण करने में असफल रहनासात या उससे अधिक वर्षों का कारावास नपुंसकतापागलपनक्रूरता और 18 वर्ष की आयु से पहले बाल विवाह का त्याग करना शामिल है।