9 मार्च से शुरू हो रहे हमारे ऑल-इन-वन ज्यूडिशियरी फाउंडेशन कोर्स के साथ अपनी ज्यूडिशियरी की तैयारी को मजबूत बनाएं | यह कोर्स अंग्रेज़ी और हिंदी दोनों माध्यमों में उपलब्ध है।   |   आज ही हमारे ज्यूडिशियरी फाउंडेशन कोर्स में एडमिशन लें और अपनी तैयारी को और बेहतर बनाएँ | हिंदी माध्यम बैच: 9 मार्च, सुबह 8 बजे   |   आज ही एडमिशन लें बिहार APO (प्रिलिम्स + मेन्स) कोर्स में और अपने सपनों को दे नई दिशा | ऑफलाइन एवं ऑनलाइन मोड में उपलब्ध | 12 जनवरी 2026  से कक्षाएँ आरंभ   |   एडमिशन ओपन: UP APO प्रिलिम्स + मेंस कोर्स 2025, बैच 6th October से   |   ज्यूडिशियरी फाउंडेशन कोर्स (प्रयागराज)   |   अपनी सीट आज ही कन्फर्म करें - UP APO प्रिलिम्स कोर्स 2025, बैच 6th October से







होम / भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं दण्ड प्रक्रिया संहिता

आपराधिक कानून

धारा 190: मजिस्ट्रेट द्वारा अपराधों का संज्ञान

    «    »
 10-Jan-2024

परिचय:

आमतौर पर संज्ञान लेने का अर्थ घटित अपराध पर ध्यान देना होता है। इसमें कानून द्वारा निर्धारित कोई औपचारिक प्रक्रिया शामिल नहीं होती है, लेकिन एक मजिस्ट्रेट को संज्ञान लेने के लिये कहा जाता है जब वह अपराध से पहले हुए अपराध पर विचार करता है और अभियुक्त को विचारण के लिये भेजा जाता है।

दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 190 किसी अपराध का संज्ञान लेने की मजिस्ट्रेट की शक्ति से संबंधित है।

CrPC की धारा 190:

यह धारा मजिस्ट्रेटों द्वारा अपराधों के संज्ञान से संबंधित है। इसमें कहा गया है कि-

(1) इस अध्याय के उपबंधों के अधीन रहते हुए, कोई प्रथम वर्ग मजिस्ट्रेट और उपधारा (2) के अधीन विशेषतया सशक्त किया गया कोई द्वितीय वर्ग मजिस्ट्रेट, किसी भी अपराध का संज्ञान निम्नलिखित दशाओं में कर सकता है-

(a) उन तथ्यों का, जिनसे ऐसा अपराध बनता है परिवाद प्राप्त होने पर;

(b) ऐसे तथ्यों के बार में पुलिस रिपोर्ट पर;

(c) पुलिस अधिकारी से भिन्न किसी व्यक्ति से प्राप्त इस इत्तिला पर या स्वयं अपनी इस जानकारी पर कि ऐसा अपराध किया गया है।

(2) मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट किसी द्वितीय वर्ग मजिस्ट्रेट को ऐसे अपराधों का, जिनकी जाँच या विचारण करना उसकी क्षमता के अंदर है, उपधारा (1) के अधीन संज्ञान करने के लिये सशक्त कर सकता है।

  • यह धारा प्रथम वर्ग और द्वितीय वर्ग दोनों मजिस्ट्रेटों को किसी अपराध का संज्ञान लेने की शक्ति प्रदान करती है।
  • प्रथम वर्ग मजिस्ट्रेट वह होता है जो किसी अभियुक्त को 3 वर्ष तक का कारावास दे सकता है और उसपर 5000 रुपए तक का ज़ुर्माना भी लगा सकता है।
  • द्वितीय वर्ग मजिस्ट्रेट वह होता है जो अभियुक्त को 1 वर्ष तक का कारावास दे सकता है और उसपर 1000 रुपए तक का ज़ुर्माना लगा सकता है।
  • प्रथम वर्ग न्यायिक मजिस्ट्रेट स्वयं किसी अपराध का संज्ञान ले सकता है। जबकि द्वितीय वर्ग न्यायिक मजिस्ट्रेट तभी संज्ञान ले सकता है जब उसे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा उसकी ओर से अधिकार दिया गया हो।
  • यदि किसी मजिस्ट्रेट ने धारा 190(1) (a) या (b) के तहत किसी अपराध का संज्ञान लिया है और यदि मजिस्ट्रेट को क्षेत्राधिकार की कमी के आधार पर संज्ञान लेने के लिये कानून द्वारा सशक्त नहीं किया गया है, तब संज्ञान लेने के क्रम में उसके द्वारा की गई कार्यवाही तब तक रद्द नहीं की जाएगी जब तक यह ज्ञात हो कि संज्ञान सद्भावना से लिया गया था।
  • इस धारा के अधीन संज्ञान लेने के उद्देश्य से अभियुक्त की उपस्थिति आवश्यक नहीं है।

निर्णयज विधि:

  • पश्चिम बंगाल राज्य बनाम अबनि कुमार बनर्जी (1950)- इस मामले में कलकत्ता उच्च न्यायालय ने संज्ञान लेने वाले शब्दों के दायरे पर चर्चा की और कहा कि ये शब्द CrPC में कहीं भी परिभाषित नहीं हैं, लेकिन मामले की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, यह कहा जा सकता है कि एक मजिस्ट्रेट ने तब संज्ञान लिया है जब उसने किसी मामले में विचार किया है।