9 मार्च से शुरू हो रहे हमारे ऑल-इन-वन ज्यूडिशियरी फाउंडेशन कोर्स के साथ अपनी ज्यूडिशियरी की तैयारी को मजबूत बनाएं | यह कोर्स अंग्रेज़ी और हिंदी दोनों माध्यमों में उपलब्ध है।   |   आज ही हमारे ज्यूडिशियरी फाउंडेशन कोर्स में एडमिशन लें और अपनी तैयारी को और बेहतर बनाएँ | हिंदी माध्यम बैच: 9 मार्च, सुबह 8 बजे   |   आज ही एडमिशन लें बिहार APO (प्रिलिम्स + मेन्स) कोर्स में और अपने सपनों को दे नई दिशा | ऑफलाइन एवं ऑनलाइन मोड में उपलब्ध | 12 जनवरी 2026  से कक्षाएँ आरंभ   |   एडमिशन ओपन: UP APO प्रिलिम्स + मेंस कोर्स 2025, बैच 6th October से   |   ज्यूडिशियरी फाउंडेशन कोर्स (प्रयागराज)   |   अपनी सीट आज ही कन्फर्म करें - UP APO प्रिलिम्स कोर्स 2025, बैच 6th October से










होम / करेंट अफेयर्स

आपराधिक कानून

विवाद सुलझाने के प्रयास से पुलिस संज्ञान को रोका नहीं जा सकता

    «    »
 16-Mar-2026

कुलदीप सिंह और अन्य बनाम पंजाब राज्य और अन्य 

"केवल सुलह का प्रयास करने से पुलिस को आपराधिक कृत्यों का संज्ञान लेने से नहीं रोका जा सकता।" 

न्यायमूर्ति संजय कुमार और न्यायमूर्ति के. विनोद चंद्रन 

स्रोत: उच्चतमन्यायालय 

चर्चा में क्यों? 

उच्चतम न्यायालय के न्यायमूर्ति संजय कुमार और के. विनोद चंद्रन की पीठ नेकुलदीप सिंह और अन्य बनाम पंजाब राज्य और अन्य (2026) के मामले मेंअनुसूचित जाति समुदाय के सदस्यों द्वारा दायर अपील को स्वीकार करते हुए पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा उच्च जाति के प्रत्यर्थियों को दी गई अग्रिम जमानत को रद्द कर दिया। 

  • न्यायालय ने यह निर्णय दिया कि पुलिस द्वारा सुलह का प्रयास संज्ञेय अपराधों के लिये प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने में बाधक नहीं हैऔर किसी पुलिस अधिकारी के प्रत्यक्षदर्शी कथन के आधार पर दर्ज की गई प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) विधि की दृष्टि से पूर्णत: वैध है। 

कुलदीप सिंह और अन्य बनाम पंजाब राज्य और अन्य (2026) के मामले की पृष्ठभूमि क्या थी? 

  • पंजाब के एक क्षेत्र में दो समूहों के बीच विवाद उत्पन्न हुआ  अपीलकर्त्ता अनुसूचित जाति समुदाय से संबंधित थे और प्रत्यर्थी उच्च जाति समूह से थे। 
  • यह विवाद इस आरोप के कारण शुरू हुआ कि नाले का पानी अनुसूचित जाति के अपीलकर्त्ताओं के घरों में मोड़ा जा रहा था। 
  • पुलिस मौके पर पहुँची और विवाद को सुलझाने का प्रयास किया। यद्यपिसुलह के प्रयासों के दौरान कथित तौर पर स्थिति हिंसक हो गई। 
  • अभियोजन पक्ष के अनुसारइस दौरान अनुसूचित जाति समुदाय के सदस्यों पर गोलियां चलाई गईं और जाति आधारित गालियां दी गईं। 
  • घटना के प्रत्यक्षदर्शी पुलिस अधिकारी के प्रथम सूचना कथन के आधार पर बाद में प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज की गई। 
  • पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने प्रत्यर्थियों को अग्रिम जमानत दे दीयह तर्क देते हुए कि प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) पीड़ितों के परिवाद के बजाय एक पुलिस अधिकारी के कथन पर आधारित थी। 
  • अनुसूचित जाति समुदाय के सदस्यों ने इस आदेश को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी। 

न्यायालय की क्या टिप्पणियां थीं? 

पुलिस साक्षी द्वारा दर्ज प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) पर: 

  • न्यायालय ने उच्च न्यायालय के इस तर्क को खारिज कर दिया कि पुलिस अधिकारी के कथन पर आधारित प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) स्वाभाविक रूप से संदिग्ध होती है।  
  • न्यायालय ने माना कि किसी पुलिस अधिकारी के कथन के आधार पर प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) वैध रूप से दर्ज की जा सकती हैजिसने व्यक्तिगत रूप से अपराध होते हुए देखा होभले ही पीड़ितों ने स्वयं औपचारिक परिवाद दर्ज कराया हो या नहीं।  
  • "केवल इसलिये प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) पर संदेह नहीं किया जा सकता क्योंकि यह पुलिस के कथन पर आधारित है।" 

सुलह और अपराध का संज्ञान: 

  • न्यायालय ने यह माना कि पुलिस का यह सांविधिक कर्त्तव्य है कि वह संज्ञेय अपराधों को दर्ज करे और उनका अन्वेषण करेभले ही साथ ही साथ विवाद करने वाले पक्षकारों के बीच सुलह के प्रयास भी किये जा रहे हों। 
  • सुलह या मध्यस्थता के प्रयास - चाहे वे पुलिस द्वारा शुरू किये गए हों या किसी अन्य द्वारा - आपराधिक विधि को लागू करने के पुलिस के सांविधिक दायित्त्व को समाप्त या सीमित नहीं कर सकते। 
  • "पुलिस भी यह मानती है कि क्षेत्र में तनाव का माहौल थाजिसके कारण आपराधिक कृत्य हुए।" 

पुलिस की शक्तियों और कर्त्तव्यों पर: 

  • न्यायालय ने इस बात की पुनः पुष्टि की कि संज्ञेय अपराध के घटित होने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस के पास प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज करने का विवेकाधीन अधिकार है। 
  • इस शक्ति को केवल इसलिये कम नहीं किया जा सकता है क्योंकि पक्षकारों के बीच सुलह या मध्यस्थता की कार्यवाही एक साथ चल रही है। 
  • किसी भी तरह के विवाद समाधान के प्रयासों के होते हुए भीआपराधिक अपराध होने पर पुलिस का कार्रवाई करना कर्त्तव्य है। 

अनुतोष के संबंध में: 

  • न्यायालय ने अग्रिम जमानत देने के उच्च न्यायालय के आदेश को अपास्त कर दिया। यह देखते हुए कि प्रत्यर्थियों के विरुद्ध अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अधीन प्रथम दृष्टया मामला बनता हैअग्रिम जमानत रद्द कर दी गई और अनुसूचित जाति समुदाय के सदस्यों की अपील मंजूर कर ली गई। 

प्रमुख विधिक सिद्धांतों की पुनः पुष्टि: 

  • पुलिस कथन के आधार पर दर्ज प्रथम सूचना रिपोर्ट की वैधता:प्रथम सूचना रिपोर्ट तब भी वैध रूप से दर्ज की जाती है जब सूचना देने वाला व्यक्ति एक पुलिस अधिकारी हो जिसने अपराध को देखा हो और केवल इसी आधार पर उसकी विश्वसनीयता को खारिज नहीं किया जा सकता है। 
  • सांविधिक कर्त्तव्य का सुलह-समझौते पर वरीयता :पुलिस द्वारा मध्यस्थता या सुलह-समझौते का प्रयास किया जानाउन्हें संज्ञेय अपराधों के संबंध में संज्ञान लेने तथा विधि द्वारा निर्धारित अपने सांविधिक कर्त्तव्य के निर्वहन से वंचित नहीं करता 
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के मामलों में अग्रिम जमानत:अग्रिम जमानत पर विचार करते समय न्यायालयों को अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के पीछे विधायी आशय का ध्यान रखना चाहियेविशेष रूप से जहाँ प्रथम दृष्टया मामला बनता हो। 
  • सूचना का स्रोत महत्त्वहीन:प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कराने के लिये सूचना का स्रोत - चाहे वह पीड़ित होसाक्षी हो या पुलिस अधिकारी - उसकी विधिक वैधता निर्धारित नहीं करता है। 

किसी अपराध का संज्ञान लेना क्या होता है? 

बारे में: 

  • "संज्ञान लेना" से तात्पर्य उस समय से है जब कोई न्यायिक प्राधिकरण प्रथम बार किसी कथित अपराध के बारे में जागरूक होता है और न्यायिक संज्ञान लेता है। 
  • किसी भी आपराधिक कार्यवाही को प्रारंभ करने से पूर्व यह वह सीमा है जिसे पार करना आवश्यक है। 

संज्ञान का अर्थ: 

  • यह वह महत्त्वपूर्ण क्षण होता है जब कोई मजिस्ट्रेट या न्यायाधीश किसी कथित अपराध से अनभिज्ञ होने की स्थिति से न्यायिक क्षमता में सक्रिय रूप से उस पर विचार करने की ओर अग्रसर होता है। 
  • इस परिवर्तन के अभियुक्त और अभियोजन पक्ष दोनों के लिये महत्त्वपूर्ण विधिक निहितार्थ हैं। 

ऐतिहासिक विधिक पूर्व निर्णय: 

  • गोपाल बनाम सम्राट (1913)के मामले में जिसेआर. चारी बनाम उत्तर प्रदेश राज्य (1951)में अनुमोदित किया गया थान्यायालय ने निर्णय दिया कि संज्ञान "वह बिंदु है जब मजिस्ट्रेट या न्यायाधीश प्रथम बार किसी अपराध का न्यायिक संज्ञान लेता है" और कार्यवाही प्रारंभ करने के लिये एक पूर्व शर्त है। 
  • दो प्रमुख सिद्धांत सामने आते हैं - संज्ञान लेना कार्यवाही प्रारंभ करने से भिन्न है और उससे पहले होता हैऔर यह किसी भी आपराधिक प्रक्रिया के प्रारंभ होने से पूर्व एक अनिवार्य शर्त है। 

समकालीन विधिक समझ: 

  • अजीत कुमार पालित बनाम पश्चिम बंगाल राज्य (1963) केमामले में, उच्चतम न्यायालय ने स्पष्ट किया कि "संज्ञान" का कोई रहस्यमय महत्त्व नहीं है - न्यायिक संदर्भ में इसका सीधा सा अर्थ है "जागरूक होना"। 
  • इस अवधारणा को स्पष्ट रूप से किसी अपराध का न्यायिक संज्ञान लेने के रूप में परिभाषित किया गया हैजिसमें इसके गूढ़ स्वरूप के बजाय व्यावहारिक स्वरूप पर बल दिया गया है। 

व्यावहारिक अनुप्रयोग: 

  • सम्राट बनाम सौरिंद्र मोहन चकरबट्टी (1910) के मामलेमेंन्यायालय ने यह निर्णय दिया कि संज्ञान लेने में किसी भी प्रकार की औपचारिक कार्रवाई शामिल नहीं होती है। 
  • यह उस क्षण घटित होता है जब कोई मजिस्ट्रेट किसी अपराध के संदिग्ध कृत्य पर विचार करना शुरू करता है। 
  • जहाँ कोई विधि न्यायिक विचार के लिये विशिष्ट सामग्री निर्धारित करती हैवहाँ संज्ञान लेने से पहले उन आवश्यकताओं को पूरा किया जाना चाहिये 

सांविधिक ढांचा ढाँचा 

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (BNSS) की धारा 210 और दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 (CrPC) की संबंधितधारा 190,जो मजिस्ट्रेटों द्वारा अपराधों के संज्ञान से संबंधित हैइस प्रकार हैं – 

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 210 

दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 190 

धारा 210मजिस्ट्रेटों द्वारा अपराधों का संज्ञान –  

(1) इस अध्याय के उपबंधों के अधीन रहते हुए. कोई प्रथम वर्ग मजिस्ट्रेट और उपधारा (2) के अधीन विशेषतया सशक्त किया गया कोई द्वितीय वर्ग मजिस्ट्रेटकिसी भी अपराध का संज्ञान निम्नलिखित दशाओं में कर सकता है 

() उन तथ्यों काजिसमें किसी विशेष विधि के अधीन प्राधिकृत किए गए किसी व्यक्ति द्वारा दाखिल किया गया कोई परिवाद शामिल हैजिनसे ऐसा अपराध बनता है परिवाद प्राप्त होने पर; 

(ऐसे तथ्यों के बारे में इलैक्ट्रॉनिक रीति सहित किसी रीति में प्रस्तुत पुलिस रिपोर्ट पर; 

(पुलिस अधिकारी से भिन्न किसी व्यक्ति से प्राप्त इस इत्तिला पर या स्वयं अपनी इस जानकारी पर कि ऐसा अपराध किया गया है। 

(2) मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट किसी द्वितीय वर्ग मजिस्ट्रेट को ऐसे अपराधों काजिनकी जांच या विचारण करना उसकी क्षमता के भीतर हैउपधारा (1) के अधीन संज्ञान करने के लिये सशक्त कर सकता है। 

धारा 190: मजिस्ट्रेटों द्वारा अपराधों का संज्ञान(1) इस अध्याय के उपबंधों के अधीन रहते हुएकोई प्रथम वर्ग मजिस्ट्रेट और उपधारा (2) के अधीन विशेषतया सशक्त किया गया कोई द्वितीय वर्ग मजिस्ट्रेटकिसी भी अपराध का संज्ञान निम्नलिखित दशाओं में कर सकता है- 

(उन तथ्यों काजिनसे ऐसा अपराध बनता हैपरिवाद प्राप्त होने पर 

(ऐसे तथ्यों के बारे में पुलिस रिपोर्ट पर 

(पुलिस अधिकारी से भिन्न किसी व्यक्ति से प्राप्त इस इत्तिला पर या स्वयं अपनी इस जानकारी पर कि ऐसा अपराध किया गया है। 

(2) मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट किसी द्वितीय वर्ग मजिस्ट्रेट को ऐसे अपराधों काजिनकी जांच या विचारण करना उसकी क्षमता के अंदर हैउपधारा (1) के अधीन संज्ञान करने के लिये सशक्त कर सकता है।