9 मार्च से शुरू हो रहे हमारे ऑल-इन-वन ज्यूडिशियरी फाउंडेशन कोर्स के साथ अपनी ज्यूडिशियरी की तैयारी को मजबूत बनाएं | यह कोर्स अंग्रेज़ी और हिंदी दोनों माध्यमों में उपलब्ध है।   |   आज ही हमारे ज्यूडिशियरी फाउंडेशन कोर्स में एडमिशन लें और अपनी तैयारी को और बेहतर बनाएँ | हिंदी माध्यम बैच: 9 मार्च, सुबह 8 बजे   |   आज ही एडमिशन लें बिहार APO (प्रिलिम्स + मेन्स) कोर्स में और अपने सपनों को दे नई दिशा | ऑफलाइन एवं ऑनलाइन मोड में उपलब्ध | 12 जनवरी 2026  से कक्षाएँ आरंभ   |   एडमिशन ओपन: UP APO प्रिलिम्स + मेंस कोर्स 2025, बैच 6th October से   |   ज्यूडिशियरी फाउंडेशन कोर्स (प्रयागराज)   |   अपनी सीट आज ही कन्फर्म करें - UP APO प्रिलिम्स कोर्स 2025, बैच 6th October से







होम / भारतीय न्याय संहिता एवं भारतीय दण्ड संहिता

आपराधिक कानून

औषधियों में मिलावट

    «    »
 08-May-2024

परिचय:

मिलावट शब्द को मूल औषधि को आंशिक रूप से या पूरी तरह से अन्य समान दिखने वाले पदार्थों के साथ प्रतिस्थापित करने के रूप में परिभाषित किया गया है। जो पदार्थ मिलाया जाता है, वह रासायनिक एवं उपचारात्मक गुण से मुक्त अथवा निम्न स्तरीय होता है।

औषधियों में मिलावट:

  • IPC की धारा 274 औषधियों में मिलावट से संबंधित है।
  • इसमें कहा गया है कि जो कोई भी किसी औषधि या चिकित्सकीय उत्पादन में इस तरह से मिलावट करता है कि ऐसी औषधि या चिकित्सकीय क्रिया की प्रभावशीलता कम हो जाए या उसका संचालन बदल जाए, या इसे हानिप्रद बना दे, इस आशय से कि इसे विक्रय किया जाएगा या प्रयोग किया जाएगा, या यह जानते हुए भी यह संभावना है कि इसे किसी औषधीय प्रयोजन के लिये  विक्रय किया जाएगा या प्रयोग किया जाएगा, जैसे कि इसमें ऐसी कोई मिलावट नहीं की गई है, तो छह महीने तक की जेल की सज़ा या एक हज़ार रुपए तक का ज़ुर्माना हो सकता है,या दोनों सज़ा हो सकती है।
  • मिलावट का अपराध असंज्ञेय, गैर-ज़मानती अपराध है, जिसका विचारण किसी भी मजिस्ट्रेट द्वारा किया जा सकता है।

मिलावटी औषधियों का विक्रय:

  • IPC की धारा 275 मिलावटी औषधियों के विक्रय से संबंधित है।
  • इसमें कहा गया है कि जो कोई भी किसी औषधि या चिकित्सकीय उत्पादन में इस तरह से मिलावट करता है कि ऐसी औषधि या चिकित्सकीय उत्पाद की प्रभावशीलता कम हो जाए या उसका संचालन बदल जाए, या इसे हानिप्रद बना दे, इस आशय से कि इसे विक्रय किया जाएगा या प्रयोग किया जाएगा, या यह जानते हुए भी यह संभावना है कि इसे किसी औषधीय प्रयोजन के लिये  विक्रय किया जाएगा या प्रयोग किया जाएगा, जैसे कि इसमें ऐसी कोई मिलावट नहीं की गई है, तो छह महीने तक की जेल की सज़ा या एक हज़ार रुपए तक का ज़ुर्माना हो सकता है,या दोनों सजा हो सकती है।

एक अलग औषधि या उत्पाद के रूप में औषधि की बिक्री:

  • IPC की धारा 276, एक अलग औषधि या उत्पाद के रूप में औषधि की बिक्री से संबंधित है।
  • इसमें कहा गया है कि जो कोई किसी आशय के साथ किसी औषधि या चिकित्सकीय उत्पाद को एक अलग औषधि  या चिकित्सकीय उत्पाद के रूप में विक्रय करता है, या प्रस्तुत करता है या विक्रय के लिये रखता है, या औषधीय प्रयोजनों के लिये किसी औषधालय से निर्गत करता है, उसे एक अवधि के लिये कारावास की सज़ा दी जाएगी जिसे छह महीने तक बढ़ाया जा सकता है, या ज़ुर्माना, जो एक हज़ार रुपए तक का हो सकता है, या दोनों से दण्डित किया जा सकता है।